विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पुरोला में ट्रक बाइक भिड़ंत एक युवक की मौत दूसरा घायल

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:36 PM (IST)

पुरोला-नौगांव मोटरमार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुरोला-नौगांव मोटरमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत।

  3. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

संवाद सूत्र, जागरण पुरोला। पुरोला-नौगांव मोटरमार्ग पर कमल संस्कृत विद्यालय के निकट ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 8:45 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार विकासनगर से पुरोला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कमल संस्कृत विद्यालय के निकट उनकी बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार सचिन (पुत्र नैन लाल भारती), निवासी सुराणु सेरी, पुरोला की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार अनिल, निवासी ढकाड़ा, तहसील पुरोला घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- रामलीला के कलाकारों की भूख मिटाती है उत्तरकाशी की ‘सीता रसोई’, 2012 में हुई थी शुरुआत

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.2 दर्ज की गई तीव्रता, चार दिनों में दूसरी घटना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।