विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन भालुओं ने अचानक महिला पर किया हमला, चिल्लाने की अवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण तब भागे भालू

Published: Wed, 14 Jan 2026 09:34 AM (GMT+05:30)

बड़कोट गांव के गुलाल तोक में मंगलवार सुबह अमरा देवी नामक महिला पर गौशाला जाते समय तीन भालुओं ने हमला ...और पढ़ें

बड़कोट में भालुओं के हमले में घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक। जागरण

बड़कोट में भालुओं के हमले में घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक। जागरण

HighLights

  1. बड़कोट में महिला पर तीन भालुओं ने हमला किया।

  2. अमरा देवी के चेहरे व सिर पर गहरे घाव।

  3. घायल महिला को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर।

संवाद सूत्र जागरण, बड़कोट। बड़कोट गांव के गुलाल तोक में गोशाला जा रही एक महिला को तीन भालुओं ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिसे आसपास के लोगों ने 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अमरा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी गा्रम बड़कोट अपने गुलाल तोक स्थित गौशाला में पशुओं को चारा देने जा रही थी कि पहले से घात लगाये बैठे तीन भालुओं ने महिला पर हमला कर दिया।

स्थानीय पवन रावत, उम्मेद सिंह व भारत सिंह ने बताया कि महिला के चिल्लाने की अवाज सुनकर आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया, तब जाकर भालुओं ने महिला को छोड़ा।

भालू के हमले में अमरा देवी के चेहरे व सिर पर गहरे घाव हो गये। वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज साधु लाल ने बताया कि महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। क्षेत्र में गश्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंसानों को देखकर हिंसक हो रहा हिमालयन भालू, देहरादून चिड़ियाघर में रखा है एक विशेष बाड़े में

यह भी पढ़ें- कौड़िया वन रेंज को नया घर बना रहा हिमालयन काला भालू, अब तक दिखता था केवल स्लाथ बीयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।