Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Result: उत्तरकाशी के आशुतोष और ऋषभ ने यूपीएससी में लहराया परचम, मिली 398वीं व 552वीं रैंक

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 05:27 PM (IST)

    UPSC Result Topper उत्तरकाशी के रवांई घाटी के दो युवाओं, आशुतोष नौटियाल (रैंक 398) और ऋषभ नौटियाल (रैंक 552) ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क् ...और पढ़ें

    UPSC Result Topper आशुतोष नौटियाल और ऋषभ नौटियाल।

    UPSC Result Topper आशुतोष नौटियाल और ऋषभ नौटियाल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पुरोला (उत्तरकाशी)। UPSC Result Topper संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तरकाशी जनपद की रवांई घाटी के दो युवाओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में बनाल पट्टी गुलाड़ी गांव के होनहार युवा आशुतोष नौटियाल ने 398 वीं रैंक हासिल की, जबकि पुरोला के ग्राम सुनाली निवासी ऋषभ नौटियाल ने परीक्षा में 552 वीं रैंक प्राप्त की।

    ऋषभ नौटियाल के पिता त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल एमडीडीए सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां ललिता नौटियाल गृहिणी हैं। ऋषभ ने 12वीं तक की पढ़ाई द दून स्कूल देहरादून से की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर से कानून की पढ़ाई की।

    बनाल गुलाड़ी गांव निवासी आशुतोष नौटियाल के पिता लक्ष्मण नौटियाल विकास नगर में अध्यापक व मां सुलोचना देवी गृहिणी हैं। उनकी सफलता उनके संघर्ष और निरंतर प्रयास की कहानी है।

    लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः आशुतोष ने तीसरे तथा ऋषभ ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। ऋषभ व आशुतोष की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

    इस अवसर पर क्षेत्र के रवांई के प्रसिद्ध कथा वाचक व ऋषभ के ताऊ शिव प्रसाद नौटियाल एवं चंद्र भूषण बिजल्वाण, विधायक दुर्गेश्वर लाल,पूर्व विधायक माल चंद, अंकित पंवार,राजेंद्र गैरोला व राजपाल पंवार क्षेत्र के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऋषभ नौटियाल व आशुतोष नौटियाल के साथ उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।