Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi Bus Accident: उत्तरकाशी में बस खाई में पलटी, सात लोगों की मौत की सूचना, सीएम ने जताया दुख

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 09:07 PM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। बस में 33 श्रद्धालु सवार थे। बताया गया है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ...और पढ़ें

    हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मची रही।
    हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मची रही।

    उत्तरकाशी, जागरण संवाददाता: गंगोत्री धाम से लौट रही भावनगर गुजरात के तीर्थयात्रियों की तेज रफ्तार बस गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक महिला तीर्थयात्री सहित सात की मौत हो गई और 28 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। 

    100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस एक पेड़ के सहरे अटक कर रुकी। इस स्थान पर वर्ष 2010 में एक कांवड़ यात्रियों का ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 27 कांवड़ यात्रियों की मौत हुई थी। रविवार को जो बस पलटी है, उसका चालान भी हुआ है। बस की आरसी और परमिट सीज हुए हैं। उसके बाद भी बस का संचालन जारी रहा।

     

    गुजरात के रहने वाले हैं तीर्थयात्री

    जानकारी के मुताबिक, भावनगर गुजरात के तीर्थयात्री 16 अगस्त को हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए चले थे। इसमें चालाक परिचालक सहित 35 तीर्थयात्री सवार थे। यमुनोत्री धाम के दर्शन कर शनिवार को तीर्थयात्री उत्तरकाशी पहुंचे। रविवार की सुबह तीर्थयात्रियों की बस गंगोत्री दर्शन के लिए गई और दोपहर में गंगोत्री से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई। 

    तेज रफ्तार बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिरी

    चालक बस को काफी तेज चला रहा था तो तीर्थयात्रियों ने चालक को टोका भी था। करीब 4 बजे गंगनानी से 100 मीटर गंगोत्री की ओर तेज रफ्तार बस क्रैश बैरियर तोड़ते हुए 100 मीटर खाई में गिरने के बाद एक पेड़ पर अटक गई। इससे बस भागीरथी नदी में गिरने से बची।

    खबरें और भी

    तीर्थयात्री हतल जर्नादन राजगुरु ने कहा कि बस चालक शुरू से ही तेज रफ्तार में बस चला रहा था। तीर्थयात्रियों ने बस चालक से धीरे चलाने के लिए भी कहा था, परंतु उसके बाद भी बस की रफ्तार नियंत्रित नहीं हुई। तीर्थयात्री जयदीप ने कहा कि तेज रफ्तार के दौरान उन्हें कई बार डर भी लगा है।

     

    कांवड़ यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने किया रेस्क्यू

    बस दुर्घटना की आवाज सुनगर गंगनानी के व्यापारी और गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ यात्री रेस्क्यू के लिए पहुंंचे। अधिकांश घायलों को गंगनानी के स्थानीय निवासियों और कांवड़ यात्रियों ने निकाला। गंभीर घायलों को एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू किया। 

    सीएम ने जताया दुख

    हादसे की सूचना मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है।

     

    दो घंटे तक चला बचाव कार्य

    रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे के अंतराल में 27 घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस के अंतर फंसे एक घायल को देर शाम को एसडीआरएफ की टीम ने कटर से बस के एंगल व सीट को काटकर निकाला। घायलों को एंबुलेंस, ट्रक व निजी वाहनों के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया गया।

    उत्तराखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।