Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi News: पुरोला पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 03:05 PM (IST)

    पुरोला थाना पुरोला पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपित थाना बडकोट उत्तरकाशी निवासी है। आरोपित के खिलाफ पुरोला थाने में एनडी ...और पढ़ें

    पुरोला पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को दबोचा
    पुरोला पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को दबोचा

    संवाद सूत्र, पुरोला: थाना पुरोला पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपित थाना बडकोट उत्तरकाशी निवासी है। आरोपित के खिलाफ पुरोला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

    जनपद उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर नशा मुक्त देवभूमि को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना पुरोला के थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बर्नीगाड़, जरडा खड्ड के पास से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिससे 1 किलो 82 ग्राम अफीम बरामद की गई।

    पास के गांव से खरीद कर लाया अफीम

    आरोपित की पहचान अरविन्द सिंह निवासी फुवाण गांव, बडकोट, उत्तरकाशी के रूप में हुई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया है, जिसको वह मोरी क्षेत्र में अच्छे दामों पर बेचना चाह रहा था।

    पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह पंवार, हेड कांस्टेबल अब्बल सिंह, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीन परमार शामिल रहे।