Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तरकाशी में गुस्‍साए ग्रामीणों ने गंगोत्री हाईवे किया जाम

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2016 02:00 AM (IST)

    उत्‍तरकाशी में ग्रामीणों ने नाकुरी के पास गंगोत्री हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगाया। जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नाकुरी के पास गंगोत्री हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगाया। जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
    सुबह उत्तरकाशी जनपद में नाकुरी बरसाली के ग्रामीण नाकुरी के पास गंगोत्री हाईवे पर पहुंचे तथा हाईवे को जाम किया। सूचना पर हरकत में आई प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन व सड़क निर्माण करने वाली पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

    पढ़ें: उत्तराखंड: वित्तमंत्री को घेरने जा रहे मिंडा श्रमिकों को पुलिस ने रोका
    ग्रामीणों ने कहा कि नाकुरी-कुंसी-बरसाली मोटर आठ किलोमीटर स्वीकृत है। लेकिन, पिछले आठ साल से इस मार्ग पर कटिंग का कार्य चल रहा है। जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा।

    पढ़ें: बागेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन जारी
    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को मजबूर होकर हाईवे जाम करना पड़ रहा है। प्रशासन के समझाने पर ग्रामीणों ने हाईवे का जाम खोला। इधर, कोतवाली पुलिस ने हाईवे जाम करने के मामले में 20 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    पढ़ें:-उत्तरकाशी में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालयों में की तालाबंदी

    पढ़ें-मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

    खबरें और भी