विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का उत्तरकाशी में प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 16 Dec 2016 03:00 AM (IST)

अस्सी गंगा घाटी को जोड़ने वाले गंगोरी-संगम चट्टी मोटर मार्ग की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: वर्ष 2012 की आपदा में बदहाल हुए गंगोरी-संगम चट्टी मोटर मार्ग की स्थिति में सुधार न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मार्ग पर वाहनों का संचालन करने वाली विश्वनाथ जीप कमांडर सूमो मैक्स चालक एवं मालिक समिति से जुड़े लोगों और ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर दो दिन के अंतराल में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया जाएगा।

पढ़ें:-दो साल से पेंशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने शुरू किया आंदोलन
ग्रामीणों में मुताबिक असी गंगा घाटी के नौ गांवों को जोड़ने के लिए गंगोरी से संगम चट्टी के लिए सड़क जाती है। इस सड़क की देख-रेख का जिम्मा पीएमजीएसवाई के पास है।

पढ़ें-चमोली जिले को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अनशन

आपदा के बाद से यह सड़क बेहद ही बदहाल स्थिति में हैं। तब से लेकर अभी तक इस सड़क की सही ढंग से मरम्मत नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सड़क निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया।
पढ़ें: युवक की हत्या के खुलासे को लेकर पूर्व विधायक ने दिया धरना

पढ़ें: लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाजयुमो ने फूंके सीएम के पुतले