Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी में मौसम का मिजाज बदला, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में शुरू हुई बर्फबारी

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 09:29 PM (IST)

    उत्तरकाशी में मौसम बदलने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हुई

    2. निचले इलाकों में रुक-रुककर वर्षा दर्ज की गई

    3. तापमान गिरने से सर्दी फिर लौट आई है

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। अचानक बदले मौसम के मिजाज के साथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई है।

    वहीं, निचले इलाकों में रूक-रूककर वर्षा हो रही है। वर्षा व बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट के चलते लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं।

    रविवार शाम को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित सभी तहसील क्षेत्रों के निचले इलाकों में जहां वर्षा हुई। वहीं, ऊंचाई वाले गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है।

    जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा घाटी में गंगोत्री धाम से लेकर हर्षिल तक हल्की बर्फबारी हो रही है।

    उधर, यमुना घाटी स्थित यमुनोत्री धाम से लेकर खरसाली तक हल्की बर्फबारी की खबर है। वर्षा व बर्फबारी के कारण जनपद में एक बार फिर सर्दी लौट आई है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ हिमपात