Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chardham Yatra: यहां जोखिम भरी है आस्था की डगर, भक्तों की हो रही परीक्षा

    By Edited By:
    Updated: Wed, 08 May 2019 08:24 PM (IST)

    चारधाम यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाएं बदहाल दिखी। जानकी चट्टी से लेकर यमुनोत्री तक के पैदल मार्ग पर अव्यवस्थाओं के कारण यात्रि ...और पढ़ें

    Chardham Yatra: यहां जोखिम भरी है आस्था की डगर, भक्तों की हो रही परीक्षा
    Chardham Yatra: यहां जोखिम भरी है आस्था की डगर, भक्तों की हो रही परीक्षा

    उत्तरकाशी, जेएनएन। चारधाम यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाएं बदहाल दिखी। जानकी चट्टी से लेकर यमुनोत्री तक के पैदल मार्ग पर अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। यहां यात्री जान को जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। 

    यमुनोत्री धाम में भी पुलिया निर्माण न होने से यात्रियों के एक कच्ची पुलिया के सहारे यमुना पार करनी पड़ी। साथ मंदिर परिसर में यात्रियों के खड़े रहने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण भी यात्रियों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ी। 

    यमुनोत्री धाम के लिए जानकी चट्टी से पैदल यात्रा करनी पड़ती है। पांच किलोमीटर के इस पैदल मार्ग को चौड़ा करने तथा इस मार्ग पर सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। वर्ष 2018 में बरसात के समय तो यमुनोत्री धाम सहित इस मार्ग को खासी नुकसान हुआ था। 

    अभी तक मार्ग की हालत नहीं सुधरी और धाम में पुनर्निर्माण कार्य भी नहीं हो पाए है। यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाली पुलिस भी अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। मंदिर परिसर में यात्रियों के खड़े रहने के लिए स्थान न होने के कारण घोड़ा पड़ाव तक तो इतनी अधिक भीड़ हो रही है कि मंदिर तक पहुंचाना और मंदिर से वापस निकलना भी यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो रहा है। 

    खबरें और भी

    कपाट खुलने के दौरान तो जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को भी जाम में फंसना पड़ा। भले ही वह मार्ग पर व्यवस्थाओं को संभालते हुए खुद नजर आए। यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम पर शासन का कोई भी ध्यान नहीं है। यात्री जान जोखिम में डाल कर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा हुई शुरू

    यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: रवाना हुआ 124 यात्रियों का पहला दल, मंगलवार को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

    यह भी पढ़ें: ओंकारेश्वर से रवाना हुई बाबा केदार की डोली, नौ मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप