विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तरकाशी: यमुनोत्री जा रही यात्रियों की बस हादसे से बची, सड़क से बाहर टायर निकलते ही मच गई चीख-पुकार

Published: Sat, 16 May 2026 09:20 PM (IST)

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बस का बड़ा हादसा टल गया। संकरी सड़क ...और पढ़ें

सड़क से बाहर निकला बस का टायर। स्रोत सुधि पाठक

सड़क से बाहर निकला बस का टायर। स्रोत सुधि पाठक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के यात्रियों के साथ शनिवार को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है कि यात्रियों की बस एक अन्य वाहन को साइड देते हुए असंतुलित हो गई, जिससे बस का एक टायर सड़क से बाहर निकल गया।

बस का टायर बाहर निकलते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि बाद में सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

Uttarkashi Bus Accident

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के करीब 30 यात्री बस के जरिए यमुनोत्री धाम के दर्शनों को निकले थे।

शनिवार शाम करीब चार बजे यात्री बस डामटा से पहले मरोड़ के पास पहुंची थी कि संकरी सड़क पर एक अन्य वाहन को साइड देते हुए असंतुलित हो गई।

स्थानीय रमेश रावत ने बताया कि बस के असंतुलित होने से बस का एक टायर सड़क से बाहर निकल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

बीते गुरुवार को गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टाप क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रेवलर वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया था।

वाहन का एक टायर अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर उतर गया था। घटना की सूचना पर यातायात पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला था।

यह भी पढ़ें- रुड़की के झबरेड़ा में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में दर्दनाक बाइक हादसा, 100 मीटर खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत