Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरकाशी में वरुणा नदी में बहा युवक, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:10 PM (IST)

    उत्तरकाशी में बड़ेथी ओपन टनल के पास वरुणा नदी में नहा रहा एक युवक तेज बहाव में बह गया। ...और पढ़ें

    बड़ेथी ओपन टनल के निकट वरुणा नदी में बहे युवक को खोजती रेस्क्यू टीम।

    बड़ेथी ओपन टनल के निकट वरुणा नदी में बहे युवक को खोजती रेस्क्यू टीम।

    HighLights

    1. युवक वरुणा नदी में नहाते समय बहा

    2. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर रहे तलाश

    3. बड़ेथी ओपन टनल के पास हुई घटना

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। बड़ेथी ओपन टनल के निकट वरुणा नदी में रविवार को नहा रहा एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया।

    सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी टीम की ओर से नदी में बहे युवक की तलाश को सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

    हालांकि, अभी तक सर्च आपरेशन में उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी अनुसार, युवक रविवार दोपहर बाद करीब सवा दो बजे नदी में नहा रहा था, जो कि ज्ञानसू का निवासी बताया जा रहा है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    यह भी पढ़ें- चंबा में उफनती रावी के बीच फंसा व्यक्ति, अग्निशमन विभाग ने सीढ़ी लगाकर किया रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर: सरयू ने नहीं लौटाया मासूम राकेश, दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटी रेस्क्यू टीम