विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SCO Summit: 'वहां भिखारी खड़ा है, मत देखना...', पीएम मोदी का मीम वीडियो वायरल, ट्रंप-शहबाज की उड़ाई खिल्ली

Published: Mon, 01 Sep 2025 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2025 01:58 PM (IST)

SCO समिट में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक ...और पढ़ें

SCO समिट पर बना फनी मीम वीडियो। फाइल फोटो
SCO समिट पर बना फनी मीम वीडियो। फाइल फोटो

HighLights

  1. SCO समिट पर फनी मीम वीडियो वायरल।
  2. वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और शहबाज शरीफ की उड़ाई गई खिल्ली।
  3. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर दिए मजेदार रिएक्शन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से पूरी दुनिया की निगाहें चीन के तियानजिन शहर पर टिकी हैं। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में शिरकत करने के लिए दुनिया के कई बड़े नेता चीन में मौजूद हैं। हालांकि सबसे ज्यादा अगर किसी चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है, तो वो है प्रधानमंत्री मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत।

SCO समिट से तीनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स भी अमेरिका और पाकिस्तान की टांग खींच रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

SCO समिट पर बना जबरदस्त मीम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "SCO सचिवालय ने मंच पर जो नेता लोग बात कर रहे थे उसकी ऑडियो रिलीज की है।" इस वीडियो की शुरुआत मोदी, पुतिन और चिनफिंग की बातचीत वाले वीडियो से होती है।

ट्रंप की टांग खिंचाई

वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं, "मुझे बोला 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा।" जिस पर पुतिन प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं, "उसे बोलो 100 प्रतिशत लगा दे, इससे ज्यादा क्या करेगा वो?" इसके बाद आवाज आती है, "कहीं हम तीनों को आपस में मिलाने का भी क्रेडिट ना ले ले डोनाल्ड टैरिफ" इसके बाद आसपास मौजूद सभी लोग जोर से ठहाके लगाते नजर आते हैं।

पाकिस्तान की उड़ाई गई खिल्ली

यही नहीं, इस मीम वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भी खिल्ली उड़ाई गई है। दरअसल SCO समिट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी और पुतिन आपस में बात करते हुए जा रहे हैं। वहीं, शहबाज शरीफ पीछे खड़े दोनों दो देख रहे हैं।

इस वीडियो को भी एडिट कर दिया गया है, जिसमें पीएम मोदी, पुतिन से कहते हैं, "उस तरफ मत देखना एक भिखारी कटोरा लेकर खड़ा है।"

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

बेशक इस वीडियो में आवाज एडिट की गई है, मगर इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान के पीएम को बेइज्जती करने के लिए ही बनाया जाता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जय हो AI देवता की।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सच में यह तो अद्भुत लीक है।"

यह भी पढ़ें- 'कोल्ड वॉर और धमकियां नहीं चलेंगी...', SCO समिट में चीन की ट्रंप को खरी-खरी; क्या बोले राष्ट्रपति चिनफिंग?

यह भी पढ़ें- पुतिन-चिनफिंग से PM मोदी की मुलाकात पर अमेरिका को लगी मिर्ची, ट्रंप के चेले ने उगला जहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।