इन लोगों को जरूर खाना चाहिए पका हुआ कटहल


By Priyam Kumari17, Jul 2025 06:00 PMjagran.com

सेहत के लिए फायदेमंद है कटहल

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में कटहल सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

पका कटहल के फायदे

कटहल को वेजिटेरियन मीट भी कहा जाता है। इस सब्जी का यूज कच्चा और पका हुआ दोनों तरह से किया जाता है।

पका हुआ कटहल ये लोग खाएं

पका हुआ कटहल बहुत लोगों को खाना पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किन लोगों को इसे खाना जरूर चाहिए।

वजन बढ़ाना चाहने वाले

अगर दुबले-पतले लोग हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो पका हुआ कटहल एक बेहतरीन ऑप्शन है।

डाइजेशन की समस्या वालों के लिए

पके कटहल में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है।

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग

पका कटहल विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

हार्ट हेल्थ का ध्यान रखने वाले लोग

पके कटहल में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।

थकावट महसूस करने वाले लोग

अगर आप जल्दी थक जाते हैं, तो कटहल का सेवन आपकी एनर्जी को तेजी से रिचार्ज कर सकता है।

पका कटहल इन लोगों को जरूर खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva