फिल्मों में रोमांस और एक्शन के अलावा कॉमेडी का तड़का भी लगाया जाता है। दर्शकों के लिए फिल्म में थोड़ी बहुत कॉमेडी जरूर डाली जाती है, जिससे वह मूवी का खूब मचा उठा सकें।
फिल्मों में जितना मारधाड़ वाले सीन मुश्किन होते हैं, उतना ही दर्शकों को हंसाना। ऐसे में आज हम बात करेंगे उन कॉमेडी एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है।
इस लिस्ट में सबसे पहले परेश रावल का नाम शामिल है। अभिनेता अपनी मजेदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।
बॉलीवुड के फेमस कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर ने गोलमाल अगेन, सर्कस, हाउसफुल 2, दे दना दन, हंगामा 2 और टोटल धमाल जैसी फिल्मों में काम किया है। जिस भी फिल्म में जॉनी लीवर होते हैं, वह मूवी मजेदार होती है।
फिल्मी दुनिया में असरानी का नाम दमदार कॉमेडी के लिए जाना जाता है। उन्होंने मालामाल वीकली, चुप चुप के, ढोल और भागम भाग जैसी फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया है।
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शक्ति कपूर ने खलनायक से लेकर कॉमेडियन तक की भूमिका निभाई है। शक्ति कपूर ने अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को हंसाया है।
एक्टर राजपाल यादव भले ही कद में छोटे हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में हस्य किरदार निभाकर फैंस के दिलों में जगह बनाई।
संजय मिश्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में हास्य किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड एक्टर्स से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb