टीवी की दुनिया में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने सीरियल्स में देवियों का किरदार निभाया है। ऐसे में आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेज के बारे में।
टीवी का पॉपुलर शो 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का रोल निभाने वाली सोनारिका भदोरिया रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं।
टीवी एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने शो 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में महाकाली का रोल निभाया था, लेकिन एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं।
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि, वह रियल लाइफ में काफी खूबसूरत हैं।
इस लिस्ट में मौनी रॉय का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने टीवी के मशहूर शो 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार निभाया था।
टीवी एक्ट्रेस रति पांडे ने शो देवी 'आदि पराशक्ति' में कई देवियों का रोल अदा किया है। इस शो में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर रियल लाइफ में काफी हसीन हैं। एक्ट्रेस ने 'मां शक्ति' में दुर्गा देवी की भूमिका निभाई थी।
आपको बता दें कि 'देवों के देव महादेव' में जब सोनारिका ने शो छोड़ा था, तो पूजा बनर्जी ने पार्वती का किरदार निभाया। वहीं, एक्ट्रेस 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में माता वैष्णो देवी का भी रोल अदा कर चुकी हैं।
टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Image Credit: Instagram