सावन के महीने में नई नवेली दुल्हन पुरा 16 सिंगार और बन ठन के रहना पसंद करती हैं। अगर आप सावन में स्टाइलिश के साथ खूबसूरत बनकर रहना चाहती हैं, तो पंजाबी एक्ट्रेस Aarushi Sharma के एथनिक्स पर नजर जरूर डालें।
नई नवेली दुल्हन सावन में सास को इंप्रेस करने के लिए एक्ट्रेस के इस सूट को बोल्ड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस प्लेन साड़ी में खूबसूरत लग रही है। साथ ही, एक्ट्रेस का बोल्ड मेकअप लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। सावन में मंदिर जाने के लिए आप ऐसी साड़ी ट्राई करें।
महिलाएं सावन में मंदिर जाने के लिए एक्ट्रेस के हैवी सूट को कॉपी कर सकती हैं। यह देखने में बेहद रॉयल लुक दे रहा है।
खुले बालों के साथ एक्ट्रेस के ब्लू साड़ी को स्टाइल किया है, जो लुक को काफी अट्रैक्टिव बना रहा है। आप इसे न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल कर पति को इंप्रेस करें।
नई दुल्हन ससुराल में संस्कारी के साथ गॉर्जियस लुक के लिए येलो ब्लेजर और फ्लोरल प्लाजो आउटफिट को स्टाइल करें। साथ ही, कर्ली हेयर स्टाइल लुक में चार चांद लगा देंगे।
सावन में सिंपल और अट्रैक्टिव लुक लेने के लिए आप इस सिल्क साड़ी को मेसी बन के साथ स्टाइल करें। यह आपको एलिगेंट लुक देगा।
नई नवेली दुल्हन सावन में एक्ट्रेस के सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसे सूट आपको डिसेंट और संस्कारी बनाएंगे।
सावन में खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेस के यह लुक्स आपके लिए बेस्ट हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@iaarushi)