आशिकी फेम एक्ट्रेस की शानदार फिल्में


By Priyam Kumari03, May 2025 11:30 AMjagran.com

90s की मशहूर एक्ट्रेस

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी की फेमस एक्ट्रेस अनु अग्रवाल सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। बता दें कि अनु उस समय की नेशनल क्रश थीं।

Anu Aggarwal का करियर

अनु अग्रवाल 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने आशिकी फिल्म से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। बता दें कि एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गई थीं।

Anu Aggarwal की फिल्में

एक्ट्रेस ने अपने करियर में शानदार फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अनु अग्रवाल की बेस्ट फिल्मों पर।

रिटर्न टू ज्वेल थीफ फिल्म

फिल्म 'रिटर्न टू ज्वेल थीफ' में अनु अग्रवाल ने प्रिंसेस विशाखा की भूमिका निभाई है। यह साल 1996 में रिलीज हुई थी।

किंग अंकल फिल्म

1993 में रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म 'किंग अंकल' में शाह रुख खान, जैकी श्रॉफ, नगमा, अनु अग्रवाल और परेश रावल लीड रोल में है।

खलनायिका फिल्म

साल 1993 में आई 'खलनायिका' एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अनु अग्रवाल, जितेंद्र और बी बी भल्ला मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अनु ने अनुराधा का रोल अदा किया है।

गजब तमाशा फिल्म

अनु अग्रवाल की फिल्म 'गजब तमाशा' में उन्होंने गंगा का किरदार निभाया है। यह फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस ने रंजीत, राहुल रॉय और अनुजा के साथ काम किया है।

आशिकी फिल्म

अनु अग्रवाल ने फिल्म 'आशिकी' से खूब पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने राहुल रॉय के साथ काम किया।

अनु अग्रवाल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram