सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
वही इस बार भी आपको फिल्म में 'सकीना' का रोल अमीषा निभाती नजर आएंगी। लेकिन इससे पहले सकीना का रोल कई हसीनाएं ठुकरा चुकी हैं। आइये देखें लिस्ट।
रिपोर्ट्स के मुताबिक काजोल को सकीना के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इससे इंकार कर दिया।
खबरों के अनुसार ऐश्वर्या का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। जिसके लिए एक्ट्रेस ने मना कर दिया था।
धक धक गर्ल माधुरी की झोली में भी सकीना का रोल प्ले करने का ऑफर गया था।
करीना भी सकीना का रोल निभाने से मना कर चुकी हैं।
सुष्मिता को भी ये रोल करने के लिए कहा गया था। लेकिन एक्ट्रेस सनी देओल संग काम नहीं करना चाहती थीं।
रानी मुखर्जी को भी फिल्म मेकर्स ने इस किरदार के लिए ऑफर भेजा था।