Aaj ka Rashifal : इन 3 राशि के जातकों का स्वास्थ्य रहेगा खराब


By Ashish Mishra28, Mar 2024 08:46 AMjagran.com

स्वास्थ्य रहेगा खराब

आज के दिन कई राशि के जातकों को हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन अपने आपका ख्याल रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कल झगड़ा हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है आज आपके अपने पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज का दिन किसी विशेष कार्य की पूर्ति कराएगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है, आज अपने मित्रों से मिलना होगा। आज अपने साथियों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ी चिंतित रहेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर बड़ा निवेश करें।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का रहेगा, हालांकि आपको अपने कार्य में दबाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में आज आप सफल रहेंगे।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छा निकलने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, आज घर में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वहीं, हेल्थ से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, साथ ही आज आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन किसी नए कार्य की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर चलें, आज शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकते हैं। किसी पर भी भरोसा करना आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं, पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेगी। यात्रा आदि पर आज सावधानी रखें।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अवसर आज आपको प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

मीन राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से आज अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ