हर महिला की चाहत होती है कि उसकी स्किन चमकती रहे, लेकिन अनहेल्दी खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते यह चाहत कभी पूरी नहीं हो पाती।
अगर आप भी स्किन संबंधी परेशानी से जूझ रही हैं और स्किन को चमकदार बनाना चाहती हैं, तो आपको नारियल तेल में एक खास चीज मिक्स करके लगानी चाहिए।
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-माइक्रोबियल गुण, लौरिक एसिड, विटामिन-ई और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
अगर आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाती हैं, तो आपके चेहरे पर चांदी सा निखार आएगा। इसके साथ ही स्किन को भरपूर पोषण मिलता है।
चेहरे पर एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल और उतना ही नारियल तेल लें।
एलोवेरा जेल और नारियल तेल को अच्छे से मिक्स कर लें। जब मिक्स हो जाएं, तो इस पेस्ट को रात में चेहरे पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से धो लें।
जो महिलाएं रोजाना चेहरे पर नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करके लगाती हैं, उनके चेहरे पर कभी दाग-धब्बे नहीं होते और स्किन का कालापन भी दूर हो जाता है।
स्किन के लिए आपको भी चेहरे पर एलोवेरा जेल और नारियल तेल लगाना चाहिए। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com