थायराइड में गलती से भी न खाएं ये 6 चीजें


By Ashish Mishra25, Nov 2023 06:00 AMjagran.com

थायराइड की समस्या

आजकल अक्सर लोगों में थायराइड की समस्या देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि थायराइड होने पर किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

खानपान पर विशेष ध्यान देना

आज के समय अधिकतर लोग बाहर की चीजों को खाना पसंद करते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां होने लगती है। हमेशा खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कैफीन युक्त चीजों से दूरी

अगर शरीर में थायराइड बढ़ गया है तो कैफीन युक्त चीजों को खाने से बचें। इसके साथ ही कॉफी, चाय और चॉकलेट का सेवन करने से बचना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आपका थायराइड बढ़ गया है तो ऐसे फूड्स का सेवन न करें जिससे थायराइड बढ़ता हो। इसके लिए डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर और आयोडीन युक्त नमक खाने से बचें।

मछली और अंडे से बनाए दूरी

थायराइड की समस्या होने पर मछली और अंडे को खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से समस्या और बढ़ सकती है।

फैट युक्त पदार्थ

अगर फैट युक्त चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो थायराइड के हार्मोन के उत्पादन पर असर पड़ता है।

अल्कोहल से परहेज करें

थायराइड की समस्या होने पर अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा ग्रीन टी और कोल्ड ड्रिंक पीने से भी बचें।

एक्सरसाइज करें

थायराइड की समस्या से बचने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इससे शरीर भी हेल्दी बना रहता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ