शनिवार की रात भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra23, Mar 2024 12:10 PMjagran.com

शनि देव को प्रसन्न करना

शनि देव के नाराज होने से जीवन में की कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। शनि देव को प्रसन्न रखने के लिए शनिवार के दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए।

कंगाली का सामना करना

शनिवार के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। अगर आप इन कामों को करते हैं तो जीवन में कंगाली आने लगती है।

शनिवार के दिन न करें ये काम

शनिवार को कुछ काम करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से शनि देव के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

तामसिक भोजन न करें

ज्योतिष के अनुसार, शनिवार की रात तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। तामसिक भोजन करने वालों पर शनि के अशुभ प्रभाव पड़ सकते हैं।

पैसों का लेन-देन करने से बचें

शनिवार की रात पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। उधार पैसे का लेन-देन करने से धन रुक सकता है। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि आपको पैसा वापस ही न मिले।

सट्टा लगाने से बचें

कई लोग शनिवार के दिन भी जुआ और सट्टेबाजी करते हैं। ऐसा करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें

इस दिन लोहे, तिल और काले वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन इन चीजों को खरीदते हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं

शनिवार के दिन शनि देव को तिल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

दिन के अनुसार किए जाने वाले कार्य के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ