ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज


By Farhan Khan24, Oct 2024 11:37 AMjagran.com

सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।

साहिल चौहान

एस्‍टोनिया के साहिल चौहान के नाम टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।

144 रन

चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 41 गेंदों में 6 चौके और 18 छक्के की मदद से नाबाद 144 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 351.21 का था।

निकोल लोफ्टी-इटन

नामीबिया के जान निकोल लोफ्टी-इटन ने 27 फरवरी 2024 को नेपाल के खिलाफ केवल 33 गेंदों में शतक ठोका था।

101 रन

नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें इटन ने 36 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 101 रन बनाए।

सिकंदर रजा

जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गैंबिया के खिलाफ 43 गेंदों में सात चौके और 15 छक्के की मदद से नाबाद 133 रन बनाए।

पहले बल्लेबाज

रजा ने 33 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया था। रजा टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में शतक जमाने वाले जिंबाब्वे के पहले बल्लेबाज बने।

कुशल मल्ला

नेपाल के कुशल मल्ला ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ 50 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्के की मदद से नाबाद 137 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com