नवंबर में घूमने के लिए गुजरात की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर


By Abhishek Pandey19, Nov 2022 04:54 PMjagran.com

गुजरात

नवंबर के महीने में घूमने के लिए गुजरात परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

आकर्षण का केंद्र

गुजरात अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। आधुनिक समय में गुजरात का विकास तेजी से हो रहा है। इसलिए गुजरात आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

धार्मिक स्थल

गुजरात में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और पर्यटन क्षेत्र हैं। यदि आप भी गुजरात घूमना चाहते हैं। तो इन जगहों का आनंद ले सकते हैं।

कच्छ

कच्छ में घूमने के लिए कच्छ मांडवी बीच, कंठकोट किला, नारायण सरोवर मंदिर, भद्रेश्वर जैन मंदिर, मांडवी आदि प्रमुख जगह हैं। ऐसा कहा जाता है कि चांदनी रात में कच्छ के रण की खूबसूरती बढ़ जाती है।

द्वारका

महाभारत काव्य में वर्णित द्वारका भगवान श्रीकृष्ण की राजधानी थी। वर्तमान में द्वारका में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर है, जो कि 2500 वर्ष पुराना है।

वडोदरा

वडोदरा, गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर विश्वामित्री नदी के किनारे पर बसा है। यहां पर आप जारवानी झरना और सयाजी गार्डन का आनंद ले सकते हैं।