सावन के महीने में महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए साड़ी पहनकर 16 श्रृंगार करती हैं। अगर आप साड़ी की तलाश में हैं, तो इन 7 साड़ी डिजाइन से आइडिया लें।
सावन के पावन मौके पर राजस्थान और गुजरात की बांधनी साड़ियां आप पर खूब जचेगी। इसे आप कट स्लीव या वी नेक ब्लाउज के साथ पहनें।
अगर आप कुछ हल्की और क्लासी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो चंदेरी साड़ी आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। यह काफी आरामदायक होती है।
सावन में किसी खास मौके पर रॉयल दिखना चाहती हैं, तो टिशू सिल्क साड़ी को जरूर ट्राई करें। इसके साथ डायमंड ज्वेलरी कैरी करें।
आजकल ऑर्गेंजा साड़ी काफी ट्रेंड में है। ये काफी लाइटवेट होती है। इसमें आप प्रिंटेड और सिंपल डिजाइन वाली भी चुन सकती हैं।
सावन में हल्की और मुलायम साड़ी पहनने के लिए कॉटन साड़ी से बेहतरीन शायद कुछ भी नहीं है। यह आपको क्लासी लुक देगा।
सावन सोमवार की पूजा में नई दुल्हन हैवी बॉर्डर साड़ी से भी आइडिया ले सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
बनारसी साड़ियां आजकल हर कोई पहनना पसंद करता है। यह एक रॉयल और क्लासी ऑप्शन है, जो हर खास मौके के लिए बेस्ट है।
इन साड़ियों का सावन में जरूर पहनें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram