इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए पिएं इस दाल का पानी


By Farhan Khan02, Oct 2025 08:00 PMjagran.com

मानसून की शुरुआत

इन दिनों मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। मानसून लगभग शुरू हो चुका है। इस मौसम में इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है क्योंकि इस मौसम में बीमार होना बेहद आम है।

इम्यूनिटी के लिए पिएं इस दाल का पानी

आज हम आपको एक ऐसे दाल के पानी के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी जड़ से मजबूत हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

मूंग की दाल का पानी

हम आपको मूंग की दाल के पानी के बारे में बता रहे हैं। इस पानी में विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी के लिए मूंग की दाल का पानी पिएं

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको मूंग की दाल का पानी पीना चाहिए क्योंकि इस पानी में विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है।

मूंग की दाल का पानी पीने का टाइम

जब भी आप मूंग की दाल का पानी पिएं, तो इसकी टाइमिंग का खास ख्याल रखें। आपको सुबह खाली पेट मूंग की दाल का पानी पीना चाहिए। यही सबसे बेस्ट टाइम है।

मूंग की दाल का पानी ज्यादा न पिएं

मूंग की दाल का पानी पीने के टाइम के अलावा आपको यह पानी ज्यादा नहीं पीना चाहिए। मूंग की दाल का पानी ज्यादा पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

डायबिटीज में अमृत

अगर आप डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको मूंग की दाल जरूर पीना चाहिए। इस पानी से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

होगा वेट लॉस

डाइट में रोजाना मूंग की दाल का पानी शामिल करने से आपका वजन भी कम हो सकता है। इस पानी से मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट हो सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com