मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल चुका है। इस मौसम में हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, ताकि आप बीमार न हो।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मानसून में उबली हुई सब्जियां खाते हैं, तो इससे शरीर को किन परेशानियों से निजात मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मानसून में आपको लौकी को उबालकर खाना चाहिए। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मानसून में जो लोग उबली हुई गाजर खाते हैं, तो इससे उनकी आंखों में लंबे समय तक कोई परेशानी नहीं होती। गाजर में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।
आलू में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम होता है। ऐसे में अगर आप इसे उबालकर खाते हैं, तो इसे आपका दिल लंबे समय तक सेहतमंद रहेगा।
तोरई उबालकर खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सब्जी आसानी से पच जाती है। तोरई में फाइबर होता है। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत बना सकती है।
मानसून में चुकंदर को उबालकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और फाइबर इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और हम हेल्दी रहते हैं।
हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इन सब्जियों को सीमित मात्रा में खाना है। अधिक मात्रा में इन सब्जियों को खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com