अंगूर के पत्ते खाने से शरीर को होंगे ये बेमिसाल फायदे


By Farhan Khan21, Jul 2025 01:20 PMjagran.com

अंगूर के पत्ते

कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनके पत्ते भी सेहत के लिए रामबाण माने जाते हैं। अंगूर इन्हीं में से एक है। आयुर्वेद में अंगूर के पत्तों का विशेष महत्व होता है। हालांकि इनका स्वाद थोड़े कसैला और खट्टा होता है।

अंगूर के पत्ते खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना डाइट में अंगूर के पत्ते शामिल करते हैं, तो इससे किन बीमारियों से राहत मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अंगूर के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

अंगूर के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर,  पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

जो लोग रोजाना अपनी डाइट में अंगूर के पत्ते शामिल करते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां मजबूत रहती है क्योंकि इन पत्तों में कैल्शियम पाया जाता है।  

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए अंगूर के पत्तों का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इनमें विटामिन-सी होता है।

खून की कमी होगी पूरी

अगर आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अंगूर के पत्ते रोज खाने चाहिए। इनमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

पेट रहेगा चकाचक

जिन लोगों का आए दिन पेट खराब हो ही जाता है। उन लोगों के फाइबर से भरपूर अंगूर के पत्ते एकदम बेहतरीन चीज है। इससे आपका पेट एकदम चकाचक हो जाएगा।

आंखें रहती है हेल्दी

अंगूर के पत्ते विटामिन-ए होता है, जो आपकी आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। ऐसे में आपको रोजाना अंगूर के पत्ते खाने चाहिए।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com