सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों को रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए।
धन लाभ के लिए तुलसी के पौधे पर कुछ चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं।
तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है तुलसी पर गन्ने का रस अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
तुलसी के पौधे में रोजाना जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके अलावा परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शाम के समय घी के तेल का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु से जुड़े नियमों का जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ