आजकल की गलत लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोग कम उम्र में बूढ़े दिखने लगते हैं। वहीं, मानसून का मौसम त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है।
अगर खानपान सही न हो और त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए, तो स्किन पर कम उम्र में भी झुर्रियां आने लगती हैं।
हालांकि, त्वचा में ढीलापन आने के कारण 30 के बाद चेहरे की चमक खो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं 30 के बाद स्किन केयर टिप्स के बारे में।
30 की उम्र में चेहरे की निखार कहीं खो गई है, तो रोजाना चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। यह आपको कई परेशानियों को दूर करने का काम करेगा।
अगर आप हमेशा जवां दिखना चाहते हैं, तो दिन में दो बार जरूर फेस वॉश करें। ऐसा करने से चेहरे पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे पर ढीलापन आने लगता है, जिससे बचने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल करें।
30 की उम्र से ही त्वचा की सही देखभाल करना शुरू कर देंगे, तो आगे स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। ऐसे में चेहरे पर रोज सीरम लगाएं।
30 के बाद त्वचा का निखार वापस लाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नाइट क्रीम को अप्लाई जरूर करें।
इन स्किन केयर टिप्स की मदद से त्वचा मुलायम और खूबसूरत रहेगी। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva