साड़ी और लहंगे को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देने के लिए क्या आप डिजाइनर ब्लाउज की तलाश कर रही हैं, तो एक्ट्रेस Bhumi Pednekar के इन डिजाइन पर नजर जरूर डालें।
Bhumi ने शिमरी साड़ी के साथ कोर्सेट ब्लाउज को स्टाइल किया है, जो यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है। आप इसे शादी में लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं।
फंक्शन में मॉडर्न लुक के लिए एक्ट्रेस का यह ब्लाउज डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। आप ब्लाउज में डोरी लगाकर लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
एक्ट्रेस इस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही, उसका लुक आपको महफिल में स्टनिंग लुक देगा। गर्ल्स इस ब्लाउज को शिमरी साड़ी संग पहन सकती हैं।
एक्ट्रेस ने प्रिंटेड फ्लोरल लहंगे के साथ फुल स्लीव्स और नेक ब्लाउज स्टाइल किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। गर्ल्स के साथ साथ महिलाएं भी इसे ट्राई कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स आउटफिट को ग्लैमरस लुक देने के लिए इस हल्टर नेक ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। यह आपको हॉट के साथ मॉडर्न लुक देगा। साथ ही, आप इसे साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
सिंपल और प्लेन स्टाइल का यह ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इसे पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
आजकल एक्ट्रेस जैसे यह एंब्रॉयडरी ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। आप इसे लहंगे के साथ पहनकर रॉयल लुक कैरी कर सकती हैं।
फंक्शन में ग्लैमरस और गॉर्जियस दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इन ब्लाउज डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@bhumipednekar)