इन फिल्मों से Randeep Hooda ने खूब बटोरी पॉपुलैरिटी


By Priyam Kumari20, Aug 2025 11:17 AMjagran.com

Randeep Hooda Birthday

हरियाणा के टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

रणदीप हुड्डा का फिल्मी सफर

रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन एक्टर ने अपने अभिनय से पॉपुलैरिटी हासिल की। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी फिल्मों पर।

हाईवे (Highway)

आलिया भट्ट के साथ फिल्म हाईवे में रणदीप हुड्डा का इंटेंस किरदार दर्शकों के दिलों में उतर गया।

सरबजीत (Sarbjit)

फिल्म सरबजीत एक बायोपिक है, जिसमें रणदीप ने सरबजीत का रोल कर अपनी एक्टिंग से सबको भावुक कर दिया।

जन्नत 2 (Jannat 2)

रणदीप हुड्डा ने जन्नत 2 फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जिसमें उनका लुक और स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब भाया।

मैं और चार्ल्स (Main aur Charles)

फिल्म मैं और चार्ल्स में सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के किरदार में रणदीप ने अपनी बहुमुखी एक्टिंग का सबूत दिया।

सुल्तान (Sultan)

रणदीप हुड्डा सलमान खान की फिल्म सुल्तान में भी नजर आ चुके हैं। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

लाल रंग (Laal Rang)

रणदीप ने फिल्म लाल रंग में भी काम किया है। इसमें उनका हरियाणवी अंदाज और कच्चा लुक लोगों को बेहद पसंद आया।

इन फिल्मों ने रणदीप हुड्डा को बॉलीवुड में दमदार अभिनेता साबित किया। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB & Instagram