नाखून चबाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan21, Jul 2025 02:22 PMjagran.com

नाखून है जरूरी

नाखून हमारे शरीर के अहम अंगों में शामिल है। इनमें जरा सी भी गंदगी आपको बीमार बना सकती है क्योंकि अक्सर हम हाथों से ही खाना खाते हैं। ऐसे में नाखून की साफ-सफाई रखें।

नाखून चबाने की आदत

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे जानें-अनजाने नाखून चबाते ही रहते हैं। सेहत के लिए यह आदत ठीक नहीं मानी जाती क्योंकि ऐसा करने से नाखून के बैक्टीरिया हमारे पेट तक चले जाते हैं।

नाखून चबाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर नाखून चबाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पाचन संबंधी परेशानियां

जिन लोगों की नाखून चबाने की आदत होती है, तो इससे उन्हें पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आपको भी नाखून चबाने से बाज आना चाहिए।

दांत कमजोर होने का खतरा

अगर आप लगातार नाखून चबाते हैं, तो इससे दांतों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। इसके चलते आपके दांत कमजोर हो सकते हैं और दांत कमजोर होने से अन्य परेशानियां भी हो सकती है।

नाखून धीमी गति से बढ़ना

नाखून चबाने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे नेल्स के टिशू खराब होने लगते हैं और नेल्स के टिशू खराब होने से नाखून धीमी गति से बढ़ने लगते हैं।

हो सकते हैं बीमार

जो लोग पहले से ही बीमार है। उन लोगों को भूल से भी नाखून नहीं चबाने चाहिए। इससे आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है। बेहतर होगा कि आप ऐसा न करें।

मसूड़े कमजोर होना

नाखून चबाने से आपके मसूड़े कमजोर हो सकते हैं और जब किसी के मसूड़े कमजोर हो जाते हैं, तो उस व्यक्ति को खाने-पीने में परेशानी होने लगती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com