बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो हॉलीवुड में काम कर चुके हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी फेमस स्टार्स हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में।
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान ने हॉलीवुड की दो फिल्मों के ऑफर को ठुकराया है। एक्टर को स्लमडॉग मिलियनेयर (2008) और द डार्क नाइट राइज (2012) भी ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2006 में आई फिल्म पिंक पैंथर का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने किसी कारण इसे ठुकरा दिया।
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम है। दीपिका को भी हॉलीवुड फिल्मों का ऑफर मिला था, लेकिन किसी कारण उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का भी नाम शामिल है। बता दें कि अक्षय को भी हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
साल 2004 में आई ट्रॉय में ऐश्वर्या राय बच्चन को लीड रोल के लिए ऑफर मिला था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
आपको बता दें कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित को 1993 में एन इंडिसेंट प्रपोजल में रोल का मौका मिला था। हालांकि, उन्होंने बोल्ड सीन्स के चलके ऑफर मना कर दिया।
रॉनित रॉय इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर है। उनको भी हॉलीवुड फिल्मों के लिए कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram