1 हजार से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं यह एक्टर


By Priyam Kumari30, Apr 2025 02:45 PMjagran.com

मशहूर कॉमेडियन Brahmanandam

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर ब्रह्मानंदम ने अपने करियर में एक हजार से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज वह मनोरंजन जगत के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं।

Brahmanandam का करियर

ब्रह्मानंदम अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्में देखना हर किसी को पसंद है। वहीं, एक्टर की अपकमिंग मूवी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ब्रह्मानंदम की फिल्में

अभिनेता ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी कुछ शानदार फिल्मों पर।

S/O Satyamurthy Movie

साल 2015 में रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सत्यमूर्ति' में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। इस फिल्म में ब्रह्मानंदम भी हैं, जिन्होंने अपनी मजेदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Ranga Maarthaanda Movie

ब्रह्मानंदम की फिल्म 'रंगा मार्तंड' साल 2023 में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने चक्रपाणि का किरदार निभाया है। ब्रह्मानंदम के अलावा फिल्म में प्रकाश राज और राम्या कृष्णा भी मुख्य रोल में हैं।

Sardaar Gabbar Singh Movie

पवन कल्याण और काजल अग्रवाल की फिल्म 'सरदार गब्बर सिंह' में ब्रह्मानंदम ने शेखर सिंह का रोल अदा किया है। यह साल 2016 की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमे कॉमेडियन ने अपने एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

Adhurs Movie

ब्रह्मानंदम की फिल्म 'अधूर्स' साल 2010 की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उन्होंने नयनतारा और एन टी रामा राव जूनियर के साथ काम किया है।

Achari America Yatra Movie

'अचारी अमेरिका यात्रा' कॉमेडी फैमिली फिल्म है, जिसमें ब्रह्मानंदम, विष्णु मांचू और प्रज्ञा जयसवाल मुख्य रोल में हैं। यह ब्रह्मानंदम की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

ब्रह्मानंदम की और फिल्मों को देखते रहते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb