भारत का पहला बजट 7 अप्रैल,1860 को पेश किया गया था। इसे ब्रिटिश शासन के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेम्स विल्सन ने पेश किया था। Image- Wikipedia
स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर,1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखाम चेट्टी ने पेश किया था।
यह रिकॉर्ड मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है। उन्होंने एक फरवरी, 2022 को बजट पेश करते हुए पूरे दो घंटे 42 मिनट का भाषण दिया था।
अब तक का सबसे बड़ा बजट 1991 में नरसिम्हा राव सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह की ओर से पेश किया गया था, ये बजट 18,650 शब्दों का था।
अब तक सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 1962-69 के दौरान वित्त मंत्री रहते हुए ये बजट पेश किए थे।
1970-71 में बजट पेश करने वाली इंदिरा गांधी पहली महिला थीं। ऐसा प्रधानमंत्री रहते हुए उनके पास वित्त मंत्री का पद रहने के कारण हुआ था।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आईटी उद्योग के विकास के लिए रोड मैप तैयार कर 2000 में बजट पेश किया था। इसे मिलेनियम बजट कहा गया था।
2017 तक देश में रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे। 2017 में इस 92 साल पुरानी अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही प्रथा को समाप्त कर दिया गया था।