कम बजट में इन जगहों की करें सैर.....


By Mahak Singh18, Nov 2022 05:44 PMjagran.com

सर्दी का मौसम

सर्द हवाओं के साथ ही सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है, ठंड का मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है।

वेकेशन

अक्सर इस मौसम में लोग घूमने फिरने और वेकेशन पर जाने का प्लान करते हैं लेकिन कई बार ज्यादा खर्च होने और बिगड़ने के डर से लोग अपने प्लान को पूरा नहीं कर पाते हैं।

मस्ती

अगर आप इन दिनों कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप कम बजट में खूब मस्ती कर पाएंगे।

मैक्लोडगंज

देश के खूबसूरत राज्य हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां हमेशा से पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, अगर आप इस सर्दी में कम बजट में घूमना चाहते हैं तो दिल्ली से करीब 700 रुपये में यहां पहुंच सकते हैं।

दार्जिलिंग

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर दार्जिलिंग इस मौसम में घूमने के लिए आपके लिए बेस्ट होगा, यहां आप कम पैसे में भी एक परफेक्ट वेकेशन मना सकते हैं।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर शहर पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत है, झीलों से घिरे इस शहर के चारों ओर खूबसूरत पहाड़ और शानदार घाटियां दिखाई देती हैं।

मसूरी

उत्तराखंड अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, यहां घूमने की कई शानदार जगहें हैं लेकिन अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं तो मसूरी एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।