नसों की ये एक बीमारी ले सकती है जान, जानें लक्षण


By Priyam Kumari27, Sep 2025 05:50 PMjagran.com

नसों की बीमारी का खतरा

आजकल कई लोगों को नसों से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, जिसके चलते कई बार शरीर को मूवमेंट करने में भी परेशानी आती है।

क्या है क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी?

ऐसे में नसों की यह क्रॉनिक वेनस इनसफीशिएंसी एक खतरनाक बीमारी है। यह पैरों की नसों में खून की आपूर्ति ठीक से नहीं कर पाती है।

बीमारी के लक्षण

यह नस की बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके 5 लक्षण के बारे में।

लगातार पैरों में भारीपन

दिनभर बैठे या खड़े रहने के बाद पैरों में थकान और भारीपन महसूस होना एक शुरुआती संकेत हो सकता है।

उभरी हुई नसें

यदि पैरों पर नीली या बैंगनी नसें उभरने लगे, तो ये नसों में खून रुकने का संकेत है।

सूजन आना

पैरों व टखनों में बार-बार सूजन आना, जो आराम के बाद भी कम न हो, तो ये इस बीमारी का संकेत हो सकता है।

घाव जो जल्दी ठीक न हो

पैरों पर बने छोटे घाव भी लंबे समय तक ठीक न हों तो ये नसों में रुकावट का गंभीर संकेत हो सकता है।

त्वचा में रंग का बदलाव

पैरों की त्वचा का रंग गहरा पड़ने लगे, खासकर टखनों के पास, तो इसे नजरअंदाज न करें।

इन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर न करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva