ऑफिस गोइंग गर्ल्स Sonakshi Sinha की तरह पहनें कपड़े


By Priyam Kumari27, Sep 2025 01:53 PMjagran.com

दबंग गर्ल Sonakshi Sinha

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं।

Sonakshi के क्लासी ड्रेसेज

सोनाक्षी सिन्हा की दिलकश अदाएं फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस के पास स्टाइलिश और क्लासी आउटफिट का कमाल कलेक्शन है।

ऑफिस वुमन के लिए फैशन

ऑफिस गोइंग गर्ल्स अपने लिए आउटफिट की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इन ड्रेसेज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ब्लेजर सेट

ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास सोनाक्षी जैसा ब्लेजर सेट जरूर होना चाहिए। इस तरह के सेट आपके लुक को क्लासी और बॉसी बना देगी।

शिमरी ड्रेस

सोनाक्षी सिन्हा शॉर्ट शिमरी ड्रेस में ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इस तरह की ड्रेस ऑफिस पार्टी के लिए एकदम बेस्ट है।

ब्लैक साड़ी

अगर आप ऑफिस में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही स्टाइलिश साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज चुनें।

बॉडीकॉन ड्रेस

ऑफिस में अपने लुक को स्टाइलिश और हॉट बनाने के लिए बॉडीकॉन ड्रेस ट्राई करें। इसके साथ हाई हील्स कैरी करना न भूलें।

काफ्तान स्टाइल सूट

ऑफिस गोइंग गर्ल्स सादगी भरा लुक कैरी करना चाहती हैं, तो ऐसे काफ्तान स्टाइल सूट को वॉडरोब में शामिल करें।

सोनाक्षी की इन ड्रेसेज को आप भी कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aslisona)