DC vs RR: दोनों टीमों की Playing-11 में शामिल होंगे ये दिग्गज खिलाड़ी


By Ashish Mishra16, Apr 2025 02:00 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत होने के बाद से ही कई टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि DC vs RR में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है?

DC vs RR के बीच मैच

आज यानी 16 अप्रैल को DC vs RR के बीच मैच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

DC के कप्तान

दिल्ली की टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में राजस्थान का मुकाबला करेगी। इस दौरान Playing-11 में भी बदलाव हो सकते हैं।

DC की Playing-11

इस टीम में अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और डोनोवन फरेरा शामिल हो सकते हैं।

डोनोवान फरेरा को मिल सकता है मौका

अक्षर पटेल दिल्ली की टीम में बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में जैक फ्रेसर मैक्गर्क की जगह डोनोवान फरेरा को मौका मिल सकता है।

RR के कप्तान

यह टीम संजू सैमसन की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। इस टीम में तुषाक देशपांडे की जगह आकश मधवाल को मौका मिल सकता है।

RR की Playing-11

इस टीम में संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुल जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, नीतीश राणा, वानिंदु हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्षणा, संदीप शर्मा और आकाश मधवाल शामिल हो सकते हैं।

DC vs RR मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ