बीते दिनों दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया था। आइए जानते हैं कि दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण कितना बढ़ गया है?
दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण में में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए बेहद खरतनाक हो सकता है।
दिल्ली में बीते दिनों बारिश हुई थी। जिसके बाद प्रदूषण में सुधार हुआ था। लेकिन दिवाली में पटाखों के जलने के बाद अचानक से प्रदूषण बढ़ गया है।
दिल्ली में रविवार की शाम AQI 218 था, जो दिवाली के बाद 13 नवंबर को 292 हो गया है। यह जल्दी ही 300 तक पहुंच सकता है।
दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी AQI 300 से ऊपर है। इन इलाकों में लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है।
सीपीसीबी के अनुसार, सोमवार की सुबह शादीपुर का AQI 315, आयानगर का 311, पूसा का 355 औऱ जहांगीरपुरी का 33 रहा है।
पटाखे जलने से दिल्ली के ओखला और जहांगीरपुरी समेत कई स्थानों पर पीएम 2.5 की सांद्रता 1,000 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक हो गई है।
दिल्ली में रविवार शाम से ही पटाखे जलने लगे थे। जिसके चलते दिल्ली की हवा में बदलाव होने लगा और प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ