धर्मेंद्र की हिरोइन की 6 बेहतरीन फिल्में


By Priyam Kumari08, May 2025 12:45 PMjagran.com

Dharmendra की एक्ट्रेस

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने जया प्रदा के साथ 16 फिल्मों में काम किया है। जया और धर्मेंद्र की जोड़ी 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है।

Jaya Prada की फिल्में

जया प्रदा ने अपने करियर में शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की 6 बेहतरीन फिल्मों पर।  

इंसाफ कौन करेगा

साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'इंसाफ कौन करेगा' में धर्मेंद्र और जया प्रदा एक साथ नजर आएं। इसमें जया ने सितारा देवी का किरदार निभाया था।

धर्म और कानून

फिल्म 'धर्म और कानून' साल 1984 में आई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, जया प्रदा और विनोद मेहरा मुख्य किरदार में हैं। बता दें कि ये एक क्राइम और थ्रिलर फिल्म है।

एलान-ए-जंग

एक्शन और ड्रामा पर आधारित 'एलान-ए-जंग' फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई। इस फिल्म में जया प्रदा ने धर्मेंद्र के साथ नजर आईं।

कानून की जंजीर

धर्मेंद्र की हिरोइन ने फिल्म 'कानून की जंजीर' में भी एक साथ काम किया। यह साल फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी।

आज का अर्जुन

जया प्रदा की फिल्म 'आज का अर्जुन' उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 1990 में आई एक्शन ड्रामा मूवी में जया ने गौरी का किरदार अदा किया।

पापी देवता

फिल्म 'पापी देवता' में जया प्रदा ने धर्मेंद्र, माधुरी दीक्षित, जितेंद्र और अमरीश पूरी के साथ मुख्य रोल में नजर आईं। ये एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

जया प्रदा की अन्य फिल्मों को देखते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDb