दीपिका कक्कड़ ही नहीं, ये स्टार्स भी कैंसर के हो चुके हैं शिकार


By Priyam Kumari05, Jun 2025 01:57 PMjagran.com

टीवी इंडस्ट्री के सितारे

टीवी इंडस्ट्री में अक्सर कलाकार अपनी सफलता और चमक के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इस बीच कई सितारे ऐसे हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

Dipika Kakar को कैंसर

इन दिनों टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेप 2 लिवर कैंसर से पीड़ित हैं। इस खबर ने फैंस को काफी चौंका दिया।

इन सितारों को हुआ कैंसर

हालांकि, दीपिका कक्कड़ अकेली नहीं हैं, जो कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। आइए आज हम आपको बताएंगे उन सितारों के बारे में, जो कैंसर के शिकार हो चुके हैं।

Rozlyn Khan

टीवी एक्ट्रेस रोजलिन खान भी कैंसर की शिकार रह चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने स्टेप 4 कैंसर से जंग जीत ली है।

Hina Khan

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।

Chhavi Mittal

छवि मित्तल टीवी की जानी मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। कैंसर की इस लिस्ट में एक्ट्रेस का भी नाम शामिल है। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, लेकिन इस जंग से वह जीत चुकी हैं।

Vibhu Raghave

निशा और उसके कजिन में नजर आ चुके विभु राघव स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही, में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया।

Shagufta Ali

टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस शगुफ्ता अली भी कैंसर से जुझ चुकी हैं। बात दें कि उन्होंने 3 एडवांस्ड स्टेज का कैंसर हुआ था।

यह टीवी स्टर्स कैंसर का सामना कर चुके हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram