जमीन पर सोने के ये नुकसान जानते हैं आप?


By Farhan Khan07, Jul 2023 04:04 PMjagran.com

सूकून भरी नींद

भागदौड़ भरी जिंदगी और थकावट भरे दिन के बाद हर किसी के मन में एक सुकून भरी नींद लेने की इच्छा होती है।

सेहतमंद

हालांकि इसके लिए कुछ लोग जमीन पर सोना पसंद करते हैं, जिससे सेहत को कई चौंकाने वाले फायदें होते हैं।

नुकसान

कुछ लोगों को जमीन पर सोने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वे गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

गंभीर चोट

यदि आपको कोई गंभीर चोट लगी हो जो आपकी हड्डियों से संबंधित है। ऐसी स्थिति में आपको जमीन पर सोने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

मौसम के आधार पर

जमीन पर सोना फायदेमंद है लेकिन ऐसा मौसम के आधार पर ऐसा करना चाहिए। जहां तक हो सके बारिश और सर्दी के मौसम में जमीन पर सोने से बचें।

सफाई

सही से सफाई न की हो, तो जमीन पर सोते समय कीड़े के काटने का डर भी रहता है।

नम जमीन

यदि जमीन गीली या नम होगी तो बीमार होने का खतरा रहेगा। ऐसे में जमीन पर सोने से बचे।

ज्यादा देर तक सोना

यदि ज्यादा देर तक जमीन पर सोते हैं, तो पीठ में दर्द होने की आशंका भी हो सकती है। इस बात का खासतौर से ख्याल रखें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com