टाइट जींस पहनने से क्या होता है?


By Priyam Kumari31, Mar 2025 12:07 PMjagran.com

जींस में कैसे दिखें स्टाइलिश?

कॉलेज से लेकर ऑफिस तक में खुद को अच्छा दिखाने के लिए लोग अपनी स्टाइलिंग का खास ध्यान रखते हैं। लंबे समय से लोगों के बीच जींस पहनने का काफी क्रेज है।

टाइट जींस पहनने के नुकसान

लड़का हो या लड़की जींस सभी की फेवरेट बन चुकी है। अच्छी फिटिंग पाने के लिए अक्सर लोग टाइट जींस पहनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना हानिकारक हो सकता है? जी हां, आइए जानते हैं टाइट जींस पहनने के कुछ नुकसान के बारे में।

हो सकती है घबराहट

अगर आप डेली वियर में टाइट जींस पहनते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन का असर पड़ता है, जिससे दबाव और घबराहट महसूस हो सकती है। इसलिए हमेशा लूज फिटिंग के ही कपड़े पहनें।

नसें हो सकती हैं ब्लॉक

ज्यादा टाइट जींस पहनने से पैरों की मांसपेशियां और नसें ब्लॉक हो सकती हैं। इतना ही नहीं, पैरों में झुनझुनी भी हो सकती है।

पेट दर्द

जींस को पहनते वक्त कमर पर टाइट किया जाता है। ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पेट में दर्द की उठ सकता है।

स्किन इन्फेक्शन

ज्यादा टाइट जींस पहनने से फैब्रिक के कारण स्किन इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। ऐसे में आप लूज कपड़े का ही चुनाव करें।

कूल्हों और कमर में दर्द

अगर आप रोज टाइट जींस पहनते हैं, तो कमर और कूल्हों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, उठने-बैठने में भी दिक्कत हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी टाइट जींस पहनते हैं, तो इन सभी बातों का जरूर ध्यान रखें। टाइट जींस के कारण इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva