फेफड़े हमारे शरीर के अहम अंगों में शामिल है। ये ब्लड से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने और ऑक्सीजन के सर्कुलेशन में मददगार होता है। ऐसे में फेफड़ों को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको फेफड़ों से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। नहीं, तो आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आइए जानें।
बदलते मौसम में खांसी होना नॉर्मल है। वहीं अगर आपको बार-बार खांसी हो रही है, तो यह नॉर्मल नहीं है। यह संकेत आपको फेफड़ों में खराबी की ओर इशारा करता है।
निमोनिया, ब्रोंकाइटिस या अन्य सांस से जुड़ी बीमारियां होना सीधा-सीधा आपके फेफड़े की कमजोरी को दिखता है। इस संकेत को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से संपर्क करें।
जिन लोगों को सांस लेते समय छाती में भारीपन महसूस हो रहा है, तो ऐसे लोगों को अपने फेफड़ों की चिंता करनी चाहिए। इसका सीधा सा मतलब है कि आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं।
सीने में दर्द होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण फेफड़ों में खराबी होना भी शामिल है। वहीं, सीने में दर्द की परेशानी होने की स्थिति को एनजाइना कहते हैं।
अक्सर देखने में आता है कि जब हम सीढ़ियां चढ़ते हैं या कहीं से दौड़कर आते हैं, तो सांस फूल जाती है। अगर आपकी सांस बिना किसी वजह से फूल रही है, तो यह बूढ़े फेफड़ों को दिखाता है।
फेफड़ों से जुड़े इन संकेतों को इग्नोर न करने के अलावा आपको कुछ ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए, जिससे लंग्स हेल्दी रह सकें। वहीं, आप कुछ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com