इन पत्तियों से करें दिन की शुरुआत, बीमारियों से रहेंगे दूर


By Amrendra Kumar Yadav18, Nov 2023 03:30 PMjagran.com

दिन की शुरूआत

अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं,जो बहुत शरीर के लिए नुकसानदायक है। सुबह-सुबह इनका सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।

इन पत्तियों का करें सेवन

चाय या कॉफी की जगह इन पत्तियों का सेवन खाली पेट करें, इससे शरीर हेल्दी रहता है और कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

करी के पत्ते

करी के पत्तों का इस्तेमाल सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहींं किया जाता, इनका सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के पत्ते भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये पाचन तंत्र को दुरूस्त रखते हैं, इससे गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या दूर होती है।

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

स्किन रहती है हेल्दी

इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। रोजाना इसकी 10 पत्तियों का सेवन करने से कई बीमारियों से दूर रहते हैं। इसकी पत्तियां स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं।

सदाबहार की पत्तियां

सदाबहार की पत्तियां डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इसके अलावा इसके सेवन से बहुत से लाभ होते हैं।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और स्ट्रेस दूर होता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com