ननद भी करेगी तारीफ, जब पहनेंगी Richa Chadha जैसी ड्रेसेज


By Priyam Kumari18, Jul 2025 12:00 PMjagran.com

Ali Fazal की वाइफ

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ फैशन के लिए भी जानी जाती हैं।

Richa Chadha के लुक्स

ऋचा चड्ढा का ड्रेसिंग सेंस बेहद कमाल का है। वह अक्सर अपने अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक्स से फैंस के होश उड़ा देती हैं।

नई दुल्हन के लिए ड्रेसेज

अगर ससुराल में अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचना चाहती हैं, तो ऋचा चड्ढा की इन ड्रेसेज से इंस्पिरेशन लेकर ननद से भी तारीफें बटोर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

ससुराल में ऋचा की तरह फ्लावर प्रिंट साड़ी के साथ कट स्लीव ब्लाउज पहनें। इसमें आप खूबसूरत नजर आएंगी और ननद भी आपकी तारीफ करेंगी।

अनारकली सूट

नई दुल्हन ससुराल में अट्रैक्टिव लुक कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी जरी वर्क अनारकली सूट से आइडिया लें। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी कैरी करें।

वन शोल्डर ड्रेस

ऋचा चड्ढा वन शोल्डर ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। आप भी ऐसी ड्रेस पहनकर ननद को टक्कर दे सकती हैं।

शर्ट विद स्कर्ट

यदि आप ऑफिस गोइंग वुमन हैं, तो इस तरह के शर्ट के साथ स्कर्ट पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने लुक को मेसी बन से कंप्लीट किया है।

काफ्तान स्टाइल ड्रेस

महिलाएं लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न टच देने के लिए काफ्तान स्टाइल वाली ड्रेसेज खरीद सकती हैं। इसे आप हर खास मौके के लिए चुन सकती हैं।

ऋचा की इन ड्रेसेज को आप भी ट्राई करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@therichachadha)