90s की हिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 51 की उम्र में भी खूबसूरत और जवां लगती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और हर फिल्मों में अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेरा है।
50 प्लस महिलाएं किसी मौके पर खास दिखना चाहती हैं, तो करिश्मा के इन ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।
50 की उम्र में 30 जैसी दिखना चाहती हैं, तो ऐसी कोल्ड शोल्डर ड्रेस के साथ लेयर चैन इयररिंग्स कैरी करें।
करिश्मा कपूर धोती स्टाइल ड्रेस में स्टाइलिश और मॉडर्न दिखाई दे रही हैं। आप भी ऐसी ड्रेस पहनकर पार्टी में हॉट लग सकती हैं।
50 प्लस महिलाएं साड़ी में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो करिश्मा के इस बेल्ट साड़ी लुक को कॉपी करें।
किसी मौके पर सादगी भरा लुक कैरी करना के लिए अनारकली सूट को जरूर ट्राई करें। इस तरह के सूट महिलाएं पहनना खूब पसंद करती हैं।
ऑफिस गोइंग वुमन के पास कोट और पैंट जरूर होना चाहिए। इसमें आपको बॉसी और क्लासी लुक मिलेगा।
करिश्मा कपूर के इन आउटफिट्स को 50 प्लस महिलाएं ट्राई करें। स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@therealkarismakapoor)