सिल्की और शाइनी बाल हर किसी की चाहत होती है। चमकदार, मुलायम और स्वस्थ बालों से व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।
इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। अलसी के बीज इन्ही उपायों में से एक है। जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के फूड और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है।
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
अलसी के बीज बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही अलसी के बीज से हेयर जेल बना सकते हैं।
बालों को सिल्की और शाइनी बनाता है। बालों को कंघी करना आसान बनाता है। बालों को रूसी से बचाता है। बालों को टूटने और झड़ने से रोकता है।
अलसी के बीज का हेयर जेल बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच अलसी के बीज लें। उन्हें एक मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
1/4 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को एक पैन में डालें और मध्यम आंच पर गर्म करें। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें।
मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मिश्रण को जार में भरकर रख दें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com